{"_id":"64556807f0091a60470b81c6","slug":"postal-export-center-will-start-soon-in-meerut-meerut-news-c-72-1-mrt1058-303-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ में भी जल्द शुरू होगा डाक निर्यात केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ में भी जल्द शुरू होगा डाक निर्यात केंद्र
विज्ञापन
- उद्यमियों को विदेशों में माल निर्यात करने में होगी आसानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। डाक विभाग की ओर से इस साल के अंत तक मेरठ में भी डाक निर्यात केंद्र की शुरुआत की जाएगी। इससे मेरठ के उद्यमियों को विदेशों में माल भेजने में आसानी होगी और सभी कागजी कार्रवाई डाक विभाग के माध्यम से ही पूरी कर ली जाएगी।
बरेली परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल संजय सिंह ने बताया कि मेरठ में भी डाक निर्यात केंद्र खोलने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद केंद्र की शुरूआत हो जाएगी। अभी तक बरेली, सहारनपुर और नगीना में डाक निर्यात केंद्र चल रहे हैं। डाक निर्यात केंद्र में निर्यात करने वाले उद्यमियों को काफी लाभ पहुंचता है। मेरठ से खेल और बैंड बाजा आदि सामान विदेश निर्यात होता है। उद्यमियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाएगा। उन्हें किसी प्रक्रिया के लिए विभाग के चक्कर नहीं काटने होंगे।