फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   poorv rajyapal Qureshi bole, phatva jari karane valon ka munh kala karke patthar marna chahie

किसने कहा, फतवा जारी करने वालों का मुंह काला करके पत्थर-टमाटर मारना चाहिए

Fri, 10 Feb 2017 02:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 10 Feb 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
poorv rajyapal Qureshi bole, phatva jari karane valon ka munh kala karke patthar marna chahie
पूर्व राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने कहा है कि किसी भी राजनीतिक दल के पक्ष में फतवा जारी करने वालों का मुंह काला करके उन्हें पत्थर और टमाटर मारना चाहिए। ऐसे लोगों को मजहब का धोखेबाज बताते देते हुए उन्होंने मर्यादा में रहने की ताकीद दी। कहा कि ऐसा करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती को मुस्लिमों का दुश्मन तो सपा नेता मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हितैषी बताया। कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस का गठबंधन मुस्लिमों को जगाने आया है। वर्ष-2019 के लोकसभा चुनाव में यह गठबंधन देश से काले बादलों को खत्म कर सूरज की रोशनी लाने का काम करेगा।

विज्ञापन


बुधवार को रामबाग कॉलोनी में एमबी जैदी के आवास पर पहुंचे डॉ. कुरैशी ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, मुसलमानों को मायावती के उस बयान को नहीं भूलना चाहिए, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब कुछ कट्टर मुसलमान जीतते दिखे तो हमने अपना वोट भाजपा को दे दिया था। मायावती फिर मुस्लिमों का वोट हासिल कर भाजपा के पाले में चली जाएंगी। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर भी निशाना साधा। कहा कि भाजपा सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक ढांचा अपने तरीके से बदलना चाहती है, जो मुस्लिमों के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी को भाजपा का एजेंट बताया। कहा कि आज संसद में पूंजीपतियों का कब्जा है। इसे खत्म करने के लिए अखिलेश और राहुल को काम करना होगा। ये दोनों युवा और सेकुलर नेता ऐसा नहीं करते हैं, तो देश की जनता इन्हें भी माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed