{"_id":"616dd51bcac086715f3b0ad0","slug":"poonam-of-fafunda-reached-the-cm-s-court-to-remove-the-capture-from-the-pond-kithor-news-mrt561230598","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब से कब्जा हटवाने सीएम दरबार में पहुंची फफूंडा की पूनम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब से कब्जा हटवाने सीएम दरबार में पहुंची फफूंडा की पूनम
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के गांव फफूंडा में आवासीय क्षेत्र में 12 बीघा तालाब कब्जा मुक्त कराने की मांग लेकर गांव की ही एक युवती फिर से मुख्यमंत्री दरबार में पहुंची है। युवती ने प्रशासन पर केवल खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है।
गांव फफूंडा निवासी पूनम शर्मा पिछले दो वर्ष से गांव में सट्टा खाई बाड़ी रोकने, अवैध हथियारों की सप्लाई रोकने व गांव के आवासीय क्षेत्र में 12 बीघा तालाब को कब्जा मुक्त कराने का प्रयास कर रही है। पूनम शर्मा दो बार मुख्यमंत्री दरबार पहुंचकर अपनी मांगों पर कार्रवाई करने की गुहार लगा चुकी है।
उसने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास भी किया। जिसमें उसका हाथ झुलस गया था। एसडीएम सदर ने आश्वासन दिया था कि तालाब जल्द कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
पूनम शर्मा का आरोप है कि पिछले दो वर्षों की कार्रवाई में शासन ने केवल मकानों पर नोटिस चस्पा किए हैं। कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को मुख्यमंत्री दरबार पहुंची पूनम शर्मा ने प्रशासन पर पुख्ता कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए तालाब कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है।