{"_id":"5db365288ebc3e016d632e8f","slug":"pollution-rising-in-ncr-aqi-of-meerut-was-287","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में बढ़ रहा प्रदूषण, मेरठ का 287 रहा एक्यूआई, दीपावली तक होगा 300 पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में बढ़ रहा प्रदूषण, मेरठ का 287 रहा एक्यूआई, दीपावली तक होगा 300 पार
Sat, 26 Oct 2019 02:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मोदीपुरम (मेरठ)
अमर उजाला ब्यूरो, मोदीपुरम (मेरठ)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 26 Oct 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर भी मेरठ की हवा जहरीली रही है। एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ने से शहर की हवा खराब हो रही है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव आ रहा है, हवा की गति धीमी होने से प्रदूषण के और बढ़ने की संभावना है। दीपावली तक मेरठ का भी एक्यूआई 300 के पार पहुंच जाएगा।
वायु प्रदूषण का स्तर मेरठ, गाजियाबाद मुजफ्फरनगर समेत अन्य जनपद में भी बढ़ रहा है। मेरठ का एक्यूआई लेवल शुक्रवार को 287 रिकार्ड किया गया। प्रदूषण से अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। दिन में जरूर मौसम थोड़ा ठीक है, लेकिन रात में हवा ज्यादा खराब हो रही है।
विज्ञापन
मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 82 व न्यूनतम 38 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि रात का तापमान गिरने से ठंड बढ़ती जा रही है। दो दिन से थोड़ी हवा चली तो स्मॉग से भी राहत है, अभी रात में स्मॉग बढ़ रहा है।
एक्यूआई का स्तर
शहर एक्यूआई
आगरा 110
बागपत 284
दिल्ली 284
गाजियाबाद 303
ग्रेटर नोएड 276
गुरुग्राम 280
नोएडा 284
मेरठ 287
पानीपत 311