फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pollution: Meerut ranks second in the country and first in NCR

प्रदूषण : देश में दूसरे और एनसीआर में पहले नंबर पर मेरठ

Mon, 03 Nov 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Pollution: Meerut ranks second in the country and first in NCR
मेरठ..कंवलजीत..लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा हे मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 369 दर्ज किय
मोदीपुरम/मेरठ। मेरठ की हवा जहरीली होती जा रही है। इससे शहरवासियों की सांसों पर संकट भी गहराता जा रहा है। रविवार को पल्लवपुरम का एक्यूआई 394 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक 254 शहरों से लिए गए आंकड़ों में मेरठ देश का दूसरा व एनसीआर में पहला सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। इसके बावजूद जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं। शहर में केवल स्मॉग ही नहीं, कहीं कूड़ा जलाया जा रहा है, तो कहीं मिट्टी डालकर धूल उड़ाई जा रही है। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर भी यहां शिकंजा नहीं कसा जा रहा।
विज्ञापन

ठंड के दस्तक देने के बाद प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण के कण हवा में घूम रहे हैं और शहरवासियों की सांसों के साथ शरीर में पहुंचकर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहें हैं। इससे सांस के रोगियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और आम लोगों को भी परेशानी हो रही है। हाईवे और शहर में धुआं उगलते वाहन, जगह-जगह कूड़ा जलाने और निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

दस सिगरेट के धुएं के बराबर प्रदूषण पहुंच रहा शरीर में
प्रदूषण बढ़ने के बाद अधिकारियों ने एनजीटी के निर्देशों का हवाला देते हुए निर्देश तो जारी किए हैं लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर नहीं दिखाई दे रहा। रविवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर धुआं उगलते वाहन, जलते हुए कूड़े आदि के दृश्य नहीं आए। डॉ. संजीव कुमार का कहना है कि वर्तमान में शहरवासियों के शरीर में 10 सिगरेट के धुएं के बराबर प्रदूषण पहुंच रहा है और उनके दिल व फेफड़ों का नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर के विभिन्न शहरों का एक्यूआई
मेरठ के अलावा बागपत 337, गाजियाबाद 346, मुजफ्फरनगर 338, दिल्ली 361, ग्रेटर नोएडा 332, हापुड़ 340, नोएडा 340 एक्यूआई दर्ज किया गया। मेरठ शहर के विभिन्न इलाकों में पल्लवपुरम में जाम लगने के कारण सबसे अधिक 394 एक्यूआई दर्ज किया गया, जबकि गंगानगर में 356, जयभीम नगर 387, बेगमपुल 361, दिल्ली रोड 377 एक्यूआई दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के कोई संकेत नहीं है। दिन व रात का तापमान स्थिर बना हुआ है। रविवार को हवा तेज होने से ठंड अधिक महसूस होने लगी।

बारिश से कम होगा प्रदूषण
चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बारिश के बाद ही प्रदूषण कम होगा, साथ ही तापमान गिरेगा।

मेरठ..कंवलजीत..लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा हे मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 369 दर्ज किय

मेरठ..कंवलजीत..लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा हे मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 369 दर्ज किय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed