फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pollution is spreading due to burning of garbage in the Mandi Samiti premises, anger among the colony residents.

Meerut News: मंडी समिति परिसर में कूड़े में आग लगाने से फैल रहा प्रदूषण, कॉलोनीवासियों में रोष

Fri, 27 Feb 2026 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Pollution is spreading due to burning of garbage in the Mandi Samiti premises, anger among the colony residents.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। मंडी समिति परिसर में कूड़े के निस्तारण को लेकर लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि मंडी और नगर क्षेत्र का कूड़ा मिलीभगत से मंडी समिति परिसर में कॉलोनी की ओर डलवाया जा रहा है। उचित निस्तारण की व्यवस्था न होने के कारण कूड़े में बार-बार आग लगा दी जाती है, जिससे आसपास के क्षेत्र में भारी प्रदूषण फैल रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कूड़े में आग लगाने से उठने वाले जहरीले धुएं के कारण कॉलोनीवासियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। दमा, अस्थमा और एलर्जी जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी कूड़े में आग लगाए जाने की घटना सामने आई, जिसमें पास खड़ा एक हरा-भरा पेड़ भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। मंडी समिति के इस रवैये को लेकर कॉलोनीवासियों में रोष है।
विज्ञापन

हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष रिहान मलिक ने मौके पर पहुंचकर घटना पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही है, जबकि संबंधित विभाग लापरवाही बरतते हुए प्रदूषण फैलाने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी मंडी समिति अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। साथ ही आरोप लगाया कि परिसर में खड़े पेड़ों और उनकी लकड़ी को भी चोरी-छिपे बेचे जाने की शिकायतें मिल रही हैं। कॉलोनीवासियों ने मामले की जांच कर कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed