फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pollution increased, breathing difficult in Begumpul and Jaibhimnagar

Pollution in Meerut: बढ़ा प्रदूषण, बेगमपुल और जयभीमनगर में सांस लेना मुश्किल, दिन-रात का तापमान स्थिर

Mon, 06 Nov 2023 08:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 06 Nov 2023 08:38 AM IST
सार

वायु प्रदूषण से सांसों पर संकट गहराने लगा है। एक्यूआई 384 से घटकर 340 के स्तर पर पहुंच गया, लेकिन स्मॉग से राहत नहीं मिली। इस कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Pollution increased, breathing difficult in Begumpul and Jaibhimnagar
Air Pollution - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनसीआर में लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण मेरठ की हवा भी बिगड़ती जा रही है। ग्रेप का चौथा चरण भी रविवार को लागू कर दिया गया। एनसीआर में लॉकडाउन जैसे हालात हैं, हालांकि मेरठ में अभी राहत रहेगी। यहां सख्त नियम लागू नहीं होंगे। जयभीमनगर और बेगमपुल सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्र रहे। आंखों में जलन, सांस में दिक्कत होने लगी है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी भुवन प्रकाश यादव ने बताया कि अभी मेरठ की स्थिति दिल्ली व बॉर्डर से जुड़े जिलों से ठीक है। ग्रेप का चौथा चरण लागू कर दिया गया है, लेकिन इसका असर यहां नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


मेरठ में अभी वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 तक नहीं पहुंचा। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 359 दर्ज किया गया। जयभीमनगर का एक्यूआई 418, गंगानगर का 349, पल्लवपुरम का 310, दिल्ली रोड का 345, बेगमपुल का 380, हापुड़ चौराहे पर 350 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन-रात का तापमान स्थिर
नवंबर के पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक अच्छी ठंड का अहसास नहीं हुआ। दिन का तापमान 29 व रात का 15 डिग्री के आसपास बना है। सुबह-शाम में गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जल्द दिन व रात के तापमान में तेजी से गिरावट होगी, जिससे ठंड का अहसास बढ़ेगा।

प्रतिबंधित ईंधन मिलने पर 3 कोल्हू सील
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने रविवार को आक्खेपुर व सरधना में तीन कोल्हुओं पर छापा मारा। प्रतिबंधित ईंधन मिलने पर इन्हें सील कर दिया गया।

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि कोल्हू पर प्लास्टिक और चमड़े का प्रयोग किया जा रहा था। कोल्हुओ पर जुर्माने की कार्रवाई के साथ उनकी बिजली भी कटवाई जाएगी। विद्युत निगम के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed