फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pollution: Garbage burning in the city, officer silent, breathing difficult, suffocation, day temperature rise

Pollution: शहर में जल रहा कूड़ा अफसर मौन, सांस लेना दूभर घुट रहा दम, दिन का तापमान बढ़ा, रात का गिरा

Thu, 16 Nov 2023 05:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Nov 2023 05:16 PM IST
सार

ग्रैप की चौथी स्टेज एनसीआर के साथ मेरठ में भी लागू है, लेकिन मेरठ में किसी भी काम में कोई पाबंदी नहीं हैं। यहा खुलेआम कूड़ा जलाया जा रहा है। प्रदूषण के कारण लोगों का सांस लेना दूभर हाे रहा है लेकिन अफसर आंख मूंदे बैठे हैं।

विज्ञापन
Pollution: Garbage burning in the city, officer silent, breathing difficult, suffocation, day temperature rise
प्रदूषण व मेरठ में जलता कूड़ा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ शहर में जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। ग्रैप की चौथी स्टेज एनसीआर के साथ मेरठ में भी लागू है, लेकिन यहां किसी भी काम में कोई पाबंदी नहीं हैं। नगर निगम कूड़ा उठाने में नाकाम है, इस कारण शहर में कूड़ा जलाया जा रहा है। धुएं से लोगों का दम घुट रहा है। दिल्ली रोड स्थित फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के सामने, भामाशाह स्टेडियम के पास बुधवार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश धुआं-धुआं नजर आए। शिकायत के बावजूद भी नगर निगम के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। इससे लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन

दिवाली, गोवर्धन, भैयादूज पर साफ-सफाई न होने की कई जगहों से शिकायत है। कूड़ा न उठना और गंदगी के ढेर लगना नगर निगम की लापरवाही को उजागर कर रहा है। अब कूड़े में आग लगने की घटना दो-तीन दिन से ज्यादा हो रही है।

विज्ञापन


बुधवार को सिविल लाइन क्षेत्र में भामाशाह पार्क और फैज-ए-आम इंटर कॉलेज, शास्त्रीनगर, टीपीनगर और गंगानगर सहित कई जगहों पर कूड़े में आग लगी मिली। निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, इसके बावजूद आग बुझाने की तत्परता नहीं की गई। लोगों ने आरोप लगाया कि कूड़े में साजिशन आग लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़े में आग से निकलने वाला धुआं हवा में जहर घोलने का काम कर रहा है। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि कूड़े में आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड को भेजा जाता है। कूड़े को रोजाना उठवाकर लोहियानगर भेजने के लिए बीवीजी कंपनी के साथ अनुबंध है। त्योहार के चलते शहर में सफाई कर्मचारियों की छुट्टी बंद कर दी थी, ताकि सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो। 

कूड़ा जलाया तो लगेगा जुर्माना
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी भुवन प्रकाश यादव का कहना है कि शहर में जहां-जहां कूड़ा जलाया जा रहा है वहां पर टीम को भेजकर मॉनिटरिंग कराई जा रही है। नगर निगम को भी कूड़ा जलाने से रोकने के लिए कहा गया है। जहां भी कूड़ा जलता मिला, वहां पर जुर्माना लगाया जाएगा।

जयभीमनगर, पल्लवपुरम में सांस लेना हुआ दुश्वार 
मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बुधवार को 378 पर पहुंच गया, जबकि जयभीमनगर में एक्यूआई 425 और पल्लवपुरम में 394 रिकॉर्ड किया गया।

दीपावली पर एक्यूआई 470 रिकॉर्ड किया गया था। त्योहारों के चलते वाहनों की संख्या बढ़ने, हाईवे का निर्माण कार्य होने आदि के चलते एक्यूआई स्तर बढ़ रहा है, जिस कारण शहर की हवा दूषित होती जा रही है। सुबह व शाम में स्मॉग शहर को अपनी चपेट में ले रहा है। बढ़ता एक्यूआई स्तर लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बना है। सबसे अधिक परेशानी सांस, दमा व ह्दय से संबंधित रोगियों को हो रही है।

चिकित्सकों के यहां लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गंगानगर में 314, दिल्ली रोड पर 380, बेगमपुल पर 390, हापुड़ चौराहा पर 388, तेजगढ़ी 379, शॉप्रिक्स मॉल 392, आबूलेन 381, सदर में 385 एक्यूआई दर्ज किया गया। फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं।  

दिन का तापमान बढ़ा, रात का गिरा 
बुधवार को दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और रात का तापमान गिर गया। मौसम अभी चार दिन और शुष्क बना रहेगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि तापमान में गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed