फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   political

सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी ईवीएम और हाईकोर्ट बैंच की लड़ाई: भानु प्रताप सिंह

Thu, 21 Mar 2024 04:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 04:24 PM IST
विज्ञापन
political
फोटो
विज्ञापन


सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी ईवीएम और हाईकोर्ट बैंच की लड़ाई: भानु प्रताप सिंह

सपा प्रत्याशी पहुंचे पार्टी कार्यालय, कार्यकर्ताओं के साथ कि बैठक, चुनाव की रणनीति पर की चर्चा

सपा के विधायक लखनऊ में, कांग्रेस और आप के जिलाध्यक्ष पहुंचे

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क से संसद तक ईवीएम और पश्चिम में हाईकोर्ट बैंच की लड़ाई लड़ी जाएगी। कोई सपा मेरे विरोध में नहीं है। ये विरोधी दलों का प्रचार है। जो विधायक या पदाधिकारी यहां नहीं आए वो किसी व्यस्तता में रहे होंगे। टिकट मांगने का सबको हक है। विधायक अतुल प्रधान ने तो कहा बजी है कि टिकट मांगा, मगर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिन्हें दिया उनके साथ हैं।
टिकट घोषित होने के बाद पहली बार सपा गठबंधन के प्रत्याशी पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। हालांकि इस दौरान सपा का कोई भी विधायक मौजूद नहीं रहा। वे सब लखनऊ में बताए जा रहे हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवनीश काजला और आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और सपा गठबंधन के प्रत्याशी मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि
मोदी सरकार जो कर रही है वह देश के विरोध में है। इलेक्टोरल बांड की बात ऐसी है जैसे चंदा लो, धंधा दो। मेरठ के जो मुद्दे हैं सारे मुद्दे उठाए जाएंगे। शिक्षा, किसान, बेरोजगारी, पुरानी पेंशन, पश्चिम में हाईकोर्ट बैंच आदि। मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और मेरठ की जनता जिताकर भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

=====
भानु प्रताप बोले, हाजी याकूब को हराया गया था, हारे नहीं थे
सपा गठबंधन की प्रत्याशी भानु प्रताप ने कहा कि 2019 के चुनाव में सपा बसपा प्रत्याशी हाजी याकूब हारे नहीं थे बल्कि उन्हें हराया गया था। सब जानते हैं कि वह कैसे हारे थे। इस बार बसपा से गठबंधन नहीं है लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से गठबंधन हैं। उनके वोट हमें मिलेंगे और जीतकर संसद तक पहुंचेंगे। राहुल गांधी की गारंटी जनता के हित में है जबकि प्रधानमंत्री भारत सरकार की गारंटी ना देकर मोदी की गारंटी दे रहे हैं। प्रधानमंत्री की गारंटी ऐसी है कि ना तो लोगों को रोजगार मिल रहा है और न ही लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ पा रहे हैं। जहां तक बसपा की बात है तो वह अपने स्तर पर पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed