फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   political

Meerut News: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित शर्मा समेत 15 ने थामा सपा का दामन

Mon, 04 Mar 2024 08:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 08:35 PM IST
विज्ञापन
political
फोटो
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित शर्मा समेत 15 ने थामा सपा का दामन

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के कई पदाधिकारी भी हुए सपाई

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और मिलेनियम पब्लिक स्कूल के मालिक अंकित शर्मा ने 14 अन्य लोगों के साथ लखनऊ में सोमवार को सपा का दामन थाम लिया। अन्य लोगों में 6 अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन्हें सपा की सदस्यता ग्रहण कराई। अंकित शर्मा ने अखिलेश यादव को सोने की साइकिल भेंट की।
अंकित शर्मा ने बताया कि सपा की नीतियों से प्रभावित होकर वह और अन्य लोग पार्टी में शामिल हुए हैं। उनके साथ 14 और लोग थे, व्यापारी वर्ग से हैं और भाजपा से जुड़े हुए थे। भाजपा अब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जैसी हो गई है, इसलिए भाजपा छोड़ रहे हैं। वह सपा की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे और लोकसभा चुनाव सपा मजबूती से लड़ेगी।
विज्ञापन

पार्टी ज्वाइन करते हुए अखिलेश यादव ने इन सभी का नाम लिया और कहा कि काफी दूर से चलकर यह लोग आए हैं और पार्टी ज्वाइन की है। सपा में शामिल हुए मेरठ के लोगों में अंकित शर्मा के अलावा, अखिलभारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय महामंत्री सुधीरकांत शर्मा, इसी महासभा के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

वेदप्रकाश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष
उमेश कुमार शर्मा, जिला महासचिव
अजीत शर्मा, जिला सचिव मुनेश शर्मा शामिल हैं। इनके अलावा दिनेश प्रधान, डॉ बिलेन्द्र, घनश्याम शर्मा, कुलदीप कौशिक, दीपक शर्मा, प्रियांशु शर्मा, शिव कुमार और विशाल शर्मा शामिल हैं।

=======
जल्द ही और लोग सपा में शामिल होंगे=जिलाध्यक्ष
सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने जल्द ही और काफी लोग सपा से जुड़ेंगे। इनमें मेरठ की एक बड़ी समिति के पदाधिकारी और अन्य लोग शामिल हैं। इससे सपा को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed