फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Political and business organizations supported the High Court Bench movement.

Meerut News: हाईकोर्ट बेंच आंदोलन को राजनीतिक व व्यापारिक संगठनों ने दिया समर्थन

Tue, 16 Dec 2025 03:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Political and business organizations supported the High Court Bench movement.
सरधना। वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर सोमवार को सरधना बार एसोसिएशन के
सरधना। वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर सोमवार को सरधना बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 दिसंबर को प्रस्तावित पश्चिम उत्तर प्रदेश बंद को सफल बनाने पर चर्चा हुई। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया और बंद को सफल बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष अधिवक्ता विक्रम सिंह त्यागी ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हाईकोर्ट प्रयागराज में स्थित है। प्रयागराज पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लगभग 700 किलोमीटर दूर है। इतनी दूरी के कारण आम जनता को सस्ता और सुलभ न्याय मिलना कठिन हो गया है। इसी वजह से अधिवक्ता लंबे समय से वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय संघर्ष समिति हाईकोर्ट बेंच के आह्वान पर 17 दिसंबर को पश्चिम उत्तर प्रदेश बंद का आह्वान किया गया है। इसके तहत सरधना में भी बंद को सफल बनाने के लिए सभी संगठनों से सहयोग की अपील की गई। उपस्थित राजनीतिक दलों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अधिवक्ताओं की मांग का समर्थन करते हुए बंद में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बैठक का संचालन अधिवक्ता ईश्वरचंद ने किया। इस अवसर पर सूर्यदेव त्यागी, ऐनुद्दीन शाह, शाहवेज अंसारी, पंकज जैन, अली शाह, मंगू प्रधान, संजीव त्यागी, सैय्यद रिहानुद्दीन, जीशान कुरेशी, सुशील कुमार, दीपक शर्मा, सलीम सहित अनेक लोगों ने बंद का समर्थन किया। वहीं अधिवक्ता जितेंद्र पांचाल, प्रशांत त्यागी, पंकज शर्मा, प्रवीण कुमार, भारत भूषण, अशोक कुमार सहित अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed