माछरा। पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत शून्य से पांच वर्ष तक के 18 हजार तीन सौ उनतीस बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। गांव बहरोड़ा में विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों ने पोलियो की दवा पीने जन जागृति रैली निकालकर जागरूक किया।
सीएचसी माछरा प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि पल्स पोलियो अंतर्गत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 103 बूथ एवं 10 ट्रांजिस्टर टीम जिन्होंने बस अड्डों पर दवा पिलाई।दो मोबाइल टीम ने ईंट भट्ठों, कोल्हू आदि पर दवा पिलाई। कुल 18 हजार तीन सौ उन्नीस बच्चों को दवा पिलाई। बूथ पर जाकर दवा पीने से वंचित रह गए बच्चों को पांच दिन तक डोर-टू-डोर अभियान चलाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उधर, गांव बहरोड़ा में प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के बच्चों ने पल्स पोलियो अभियान की रैली निकालकर ग्रामीणों को बताया कि पोलियो की दवा पिलाने पोलियो बूथ पर पहुंचे। बच्चे नारा लगा रहे थे कि दवा पोलियो की पिलाओ, पोलियो को भगाओ। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक तशरीफ अली, प्रेमचंद, जावेद अली, आरिफ, रामकिशन, पंकज, वैष्णो देवी आदि रहे।