फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police will bring Amit Marinda on remand to Meerut today and will interrogate him.

Meerut News: अमित मरिंडा को आज मेरठ रिमांड पर लेकर आएगी पुलिस, करेगी पूछताछ

Mon, 20 Apr 2026 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Police will bring Amit Marinda on remand to Meerut today and will interrogate him.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। प्लाईवुड व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में बंगलूरू जेल में बंद अमित मरिंडा का रिमांड कोर्ट से मंजूर हो गया है। आज बंगलूरू से मेडिकल थाना पुलिस उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। वहीं उसके अन्य साथियों से पूछताछ करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अमित मरिंडा का साथी मोनू हाइडिल भी कई मामलों में जेल जा चुका है। इसके बारे में भी गहनता से पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
बंगलूरू में अमित मरिंडा ने एक प्लाईवुड व्यापारी से रंगदारी मांगी थी। इस मामले में वह बंगलूरू जेल में बंद है। इसके बाद नौचंदी थाने में अमित मरिंडा और उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसकी जांच मेडिकल थाना के एसआई मुकेश यादव कर रहे है। छात्र नेता विनीत चपराना ने भी धमकी, रंगदारी का मुकदमा मेडिकल थाने में अमित मरिंडा के खिलाफ कराया था। इसके अलावा लिसाड़ी गेट के रहने वाले एक व्यापारी ने भी अवैध वसूली, रंगदारी और धमकी देने का मुकदमा लिसाड़ी गेट थाने में अमित मरिंडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

किठौर के गांव माछरा कासमपुर के रहने वाले मयंक त्यागी ने 30 जुलाई 2025 को अमित मरिंडा और उसके गैंग के मुकुल सैनी, जतिन तेवतिया, वंश सचदेवा, नितिन कौशिक उर्फ मोनू हाइडिल, अजय गुर्जर, हेमकुमारी और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें मयंक ने आरोप लगाया था कि अमित मरिंडा से जान का खतरा बना हुआ है। क्योंकि जब से उसके तार लारेंस विश्नोई से अमित के तार जुड़े हैं। इन मामले में रिमांड पर लाकर आज मेडिकल पुलिस अमित मरिंडा से पूछताछ करेगी। वहीं इसके साथी नितिन कौशिक उर्फ मोनू हाइडिल से भी पुलिस पड़ताल करेगी। मोनू हाइडिल का सोशल मीडिया पर परशुराम जयंती पर फरसा लहराते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है। उस पर चर्चा चल रही है कि मोनू हाइडिल पुलिस की नजरों में फरार है, इसके बावजूद वह खुलेआम घूम रहा है। इस मामले की विवेचना कर रहे है मुकेश यादव का कहना है कि रिमांड पर लेकर अमित मरिंडा से पूछताछ की जाएगी। मोनू हाइडिल का नाम भी मुकदमे में है, उससे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed