फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police took Congress Metropolitan Vice President to the police station, commotion ensued

Meerut News: कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष को थाने ले गई पुलिस, हंगामा

Fri, 17 Apr 2026 03:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Police took Congress Metropolitan Vice President to the police station, commotion ensued
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में चल रहे धरने के दौरान बृहस्पतिवार को पुलिस और कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक और खींचतान हुई। इस दौरान जबरदस्त अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कांग्रेस की महानगर उपाध्यक्ष रीना शर्मा को नौचंदी थाने ले गई इससे माहौल और अधिक गरमा गया और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर रीना शर्मा को हिरासत में लेने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह खुद जीप में बैठकर थाने आई हैं। काफी नोकझोंक के बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ दोबारा धरना स्थल पर पहुंचीं।
विज्ञापन

दरअसल बृहस्पतिवार दोपहर कांग्रेस की महानगर उपाध्यक्ष रीना शर्मा धरने पर बैठी अपने परिवार की महिलाओं से मिलने पहुंची थीं। कांग्रेस नेता के वहां पहुंचते ही पुलिस हरकत में आ गई और उन्हें धरने से उठने को कहा। रीना शर्मा के मना करने पर पुलिस उन्हें लेकर नौचंदी थाने पहुंच गई। इसकी भनक लगते ही महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद पदाधिकारी रीना शर्मा को थाने से वापस लेकर दोबारा धरना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दोबारा धरना स्थल पर पहुंचने के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले और एडीएम से बात करने की कोशिश की, लेकिन अधिकारी वहां से जा चुके थे। जब कांग्रेसी नेता धरने में मौजूद महिलाओं से बात करने के लिए आगे बढ़े तो नौचंदी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच करीब पांच मिनट तक तीखी बहस और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बनी रही। इस दौरान हरिकिशन वर्मा, संजय कटारिया, कमल, रोबिन, रविंद्र, सलीम पठान, रमाकांत, कल्लू मलिक, शुभम शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में नहीं लिया, खुद जीप में बैठीं
इस पूरे घटनाक्रम पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि महिला पदाधिकारी को हिरासत में नहीं लिया गया था बल्कि वह खुद ही पुलिस जीप में आकर बैठ गई थीं। पुलिस पर लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने पुलिस प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस व्यापारियों के पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से व्यापारियों के साथ है। इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सेंट्रल मार्केट पहुंचेंगे और पीड़ित व्यापारियों व महिलाओं से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed