फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police took away the lawyer from the court, the angry colleagues ransacked

Meerut News: कचहरी से वकील को उठाकर ले गई पुलिस, भड़के साथियों ने की तोड़फोड़

Tue, 01 Aug 2023 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 01 Aug 2023 02:17 AM IST
सार

लालकुर्ती थाने में धोखाधड़ी के मामले में पुलिस अधिवक्ता हैविन खान को जबरन चेंबर से उठाकर ले गई।

विज्ञापन
Police took away the lawyer from the court, the angry colleagues ransacked
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ। लालकुर्ती थाने में धोखाधड़ी के मामले में पुलिस अधिवक्ता हैविन खान को जबरन चेंबर से उठाकर ले गई। घटना से गुस्साए वकीलों ने मौके पर छूटी पुलिसकर्मियों की बाइक में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद थाने पहुंचकर हंगामा किया। वकीलों के विरोध के बाद पुलिस ने हैविन को थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हैविन के खिलाफ लालकुर्ती थाने में 420, 467, 468 सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वांछित होने के कारण सोमवार को लालकुर्ती थाने के दरोगा और कांस्टेबल कचहरी पहुंचे। चेंबर से हैविन को ले जाने लगे।
विज्ञापन


वकीलों ने विरोध किया तो पुलिसकर्मी अपनी बाइक छोड़कर वकील को कचहरी से गाड़ी में बिठाकर थाने ले गए। घटना से गुस्साए वकीलों ने हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों की बाइक में तोड़फोड़ कर दी। जिसके बाद दर्जनों वकील थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विरोध में मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री विनोद चौधरी सहित अन्य तमाम पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने एसपी सिटी से नाराजगी जाहिर करते हुए अधिवक्ता को उसके चेंबर से गिरफ्तार किए जाने को लेकर गंभीर बताया। सीओ सिविल लाइन अरविंद कुमार चौरसिया ने वकीलों से बात कर हैविन को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed