फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police snatched the effigies of the Prime Minister and the US President.

Meerut News: पुलिस ने प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला छीना

Fri, 27 Feb 2026 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Police snatched the effigies of the Prime Minister and the US President.
-भाकियू चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक, पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन


फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ता शुक्रवार को सिवाया टोल प्लाजा पर फ्री ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंकने पहुंचे। पुलिस को जानकारी मिली तो टोल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से पुतले छीन लिए, जिस कारण कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई और वह धरने पर बैठ गए। पुलिस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले आई। भारी विरोध को देखते हुए बाद में सभी को छोड़ दिया।


जिला अध्यक्ष धीरेंद्र तालान ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच फ्री ट्रेड डील पर बात चल रही है, जिससे किसानों को नुकसान होगा। किसान का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इसके विरोध में वह प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला फूंकने पहुंचे थे। बताया कि पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया, जिस पर उनकी कहासुनी भी हुई। नाराज कार्यकर्ताओं और किसानों ने सिवाया टोल पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने पर अन्य कार्यकर्ता व किसान भी थाने पहुंच गए। भारी विरोध देखते हुए पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इस दौरान उपेंद्र मलिक, इंद्रजीत सिंह गिल, रणपाल सिंह, कुलदीप सिंह, सरवन सिंह, आदिल चौधरी, मुजम्मिल, सरदार कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed