{"_id":"6855ca7d7dc6cc79e204494a","slug":"police-shut-down-maggi-point-after-some-time-it-was-opened-again-and-sales-started-meerut-news-c-14-1-mrt1051-895757-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बंद कराया मैगी प्वाइंट, कुछ देर बाद फिर खोलकर की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बंद कराया मैगी प्वाइंट, कुछ देर बाद फिर खोलकर की बिक्री
विज्ञापन
सुनील कैथवास....देर रात्रि 11:42 मिनट पर जीरो माइल चौराहा पर खुली दुकान
मेरठ। महिलाओं की सुरक्षा और रात को झगड़े रोकने के लिए एसएसपी ने रात को 11 बजे तक सभी दुकानें बंद करने का आदेश दिया है। शुक्रवार रात को अमर उजाला टीम ने इसकी पड़ताल की। शुक्रवार रात को 11 बजते ही सभी थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गई और दुकानें बंद कराईं। जीरो माइल्स पर मैगी प्वाइंट पुलिस ने बंद कराया। लेकिन पुलिस के जाने के बाद लाइट बंद करके फिर से दुकानों पर मैगी और चाय बेचनी शुरू कर दी गई।
इसके अलावा हापुड़ बस अड्डे पर भी पुलिस ने दुकानें बंद कराईं। भैंसाली रोडवेज बस अड्डा और सोहराब गेट बस अड्डे पर दुकानें और होटल खुले मिले। लिसाड़ी गेट चौराहे पर दुकान खुली हुईं थीं, इन्हें भी पुलिस ने बंद कराया।
एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि रात को शराब पीकर दुकानों पर लोग विवाद करते हैं। महिलाओं के साथ भी अभद्रता की शिकायत पुलिस को मिल रहीं थीं। इसके दृष्टिगत एसएसपी ने रात 11 बजे बाजार व दुकानें बंद कराने का अभियान शुरू किया है। जीरो माइल्स पर मैगी प्वाइंट पूरी रात खुलता है। इसके अलावा सुशीला जसवंत राय अस्पताल के सामने खुल रहीं दुकानों को भी सिविल लाइन पुलिस ने बंद कराया। हापुड़ अड्डे पर पान की दुकान और चाय की दुकान को भी लिसाड़ी गेट और कोतवाली पुलिस ने बंद करा दिया। कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
इन्होंने कहा...
सुरक्षा के मद्देनजर रात को 11 बजे तक सभी दुकानों को बंद करने के आदेश दिया गया है। जो आदेश का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी