फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police sent five accused of prostitution to jail

Meerut News: पुलिस ने देह व्यापार के पांचों आरोपियों को जेल भेजा

Tue, 28 Apr 2026 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police sent five accused of prostitution to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के पांचों आरोपियों दिल्ली गेट निवासी मोहम्मद माजिद व ताबिश, रेलवे रोड निवासी मोहम्मद दानियाल, शगुफ्ता खान, शाकिर को मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने सोमवार को भटीपुरा के इरशाद पठान के मकान पर छापे की कार्रवाई की थी। पुलिस को कमरों के अंदर से शराब की बोतल व अन्य सामान बरामद हुआ था।


एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सोमवार को रेलवे सड़क पुलिस ने भटीपुरा देवपुरी स्थित इब्राहिम शाह मस्जिद के पास इरशाद के मकान पर देहव्यापार की सूचना पर में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक महिला भी शामिल है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी इरशाद पठान उर्फ पिंकू पठान अपनी पत्नी शगुफ्ता खान और अन्य साथियों के साथ मिलकर घर में ही देह व्यापार का नेटवर्क चला रहा था। मुख्य आरोपी पुलिस छत कूदकर भाग गया। पुलिस ने मौके से चार मोबाइल फोन, एक सीसीटीवी डीवीआर, 4200 रुपये नकद, शराब की खाली बोतलें और एक होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। एसपी सिटी का कहना है कि पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed