{"_id":"68e18bc05776eefd3208daca","slug":"police-seize-firecrackers-worth-rs-10-lakh-two-arrested-meerut-news-c-72-1-mct1010-141760-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस ने दस लाख के पटाखे पकड़े, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस ने दस लाख के पटाखे पकड़े, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..थाना सिविल लाइन छेत्र में दो आरोपियों के साथ पकडे दस लाख के पटाखे जानकारी देते ए
मेरठ। दीपावली पर बड़ी मात्रा में पटाखे बेचने की तैयारी शहर में चल रही है। सिविल लाइन पुलिस और स्वॉट टीम ने बिना लाइसेंस के पटाखों का भंडार करने वाले दो आरोपी प्रमोद बंसल उर्फ जावर निवासी 38 न्यू बसंत विहार किला रोड सिविल लाइन व भीमसेन निवासी काशीपुर, जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया। दस लाख के पटाखे बरामद किए हैं।
सिविल लाइन थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एसएसपी डा. विपिन ताडा ने अवैध पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हुए हैं। इसी क्रम में शनिवार को सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी को सूचना मिली थी कि किला रोड स्थित न्यू बसंत विहार में दो लोगों ने काशीपुर व हापुड़ से लाकर पटाखों का अवैध रूप से भंडारण कर रखा है। इसकी जानकारी मिलते सीओ सिविल लाइन के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला व स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश गौड़ ने न्यू बसंत विहार किला रोड स्थित एक घर में छापा मारा। वहां से दस लाख रुपये की कीमत के पटाखे बरामद किए। मौके से पुलिस ने आरोपी प्रमोद बंसल और भीमसेन को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया, आरोपियों के पास लाइसेंस नहीं है और दीपावली पर पटाखे बेचने के लिए अवैध रूप से भंडारण कर रखा था। दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया, इससे पहले भी दो बार प्रमोद बंसल इसी आरोप में पकड़ा जा चुका है। पटाखा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।