फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police seek cooperation for Kanwar Yatra.

Meerut News: कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस ने मांगा सहयोग

Fri, 03 Jul 2026 06:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Police seek cooperation for Kanwar Yatra.
पल्लवपुरम थाने में व्यापारी और कांवड शिविर समितियों के पदाधिकारियों के साथ ली बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना पल्लवपुरम में क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं एवं कांवड़ शिविर सेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, शिविरों की व्यवस्थाएं तथा आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। व्यापारियों से अनुरोध किया कि वह भी यात्रा के दौरान प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन कराने में सहयोग करें। व्यापार संघ पल्लवपुरम के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में व्यापारियों ने बैठक में भाग लिया और प्रशासन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान गौरव मलिक, संजय सिंह, रवि खुराना, श्याम यादव, धीरज चावला, लाल सिंह, नरेश चौहान, नवीन कंसल, संदीप, जफर सैफी, अनिल यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed