फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police reveals the murder of businessman in sardhana Meerut, four arrested

मेरठ: सरधना में व्यापारी हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, चार गिरफ्तार, बहन की बदनामी बनी वजह

Tue, 12 Jan 2021 12:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Jan 2021 12:18 AM IST
सार

-शनिवार रात पुलिस चौकी के सामने युवा व्यापारी दीपक प्रजापति की गोली मारकर की थी हत्या
- पुलिस का कहना कि युवती के अश्लील फोटो वायरल करने पर गई दीपक की जान
- युवती के तहेरे भाई शादाब ने मारी थी सिर में सटाकर गोली
 

विज्ञापन
police reveals the murder of businessman in sardhana Meerut, four arrested
घायल बदमाश - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सरधना में शनिवार रात हुई शूज व्यापारी दीपक प्रजापति की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सोमवार रात को सरधना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्या में शामिल चारों हमलावरों को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले शादाब ने अपने भाई व अन्य के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया गया। युवा व्यापारी ने शादाब की चचेरी बहन के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे, इसी से परेशान होकर शादाब ने घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


मोहल्ला खेवान निवासी दीपक पुत्र ओमपाल कि शनिवार रात बस अड्डा चौकी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के खुलासे को लेकर जहां 2 दिन बखेड़ा हुआ। और भाजपा विधायक संगीत सोम खुद पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। 
विज्ञापन


एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि सोमवार रात इंस्पेक्टर सरधना बृजेश सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम घटना के खुलासे के लिए लगी हुई थी। मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि दो बाइकों पर चार युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: गोवंश कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, महिला सिपाही के गले में डाला रस्सी का फंदा

सरधना में मेरठ दौराला नहर पुल के पास बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में नदीम उर्फ नंदू पुत्र रहीसुद्दीन और शादाब पुत्र रहीसुद्दीन पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं दूसरी बाइक पर भाग रहे समीर पुत्र सलीम और समीर के भाई मयूर को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मौके से और घटना में प्रयुक्त दो बाइक,4 कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी देहात ने बताया कि व्यापारी दीपक के घर के पास में ही मुख्य आरोपी शादाब की चचेरी बहन के परिवार के साथ रहती है।

दीपक ने युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। 2 दिन पहले यह शादाब को पता चला। इसको लेकर शादाब ने अपने भाई और दो अन्य लोगों के साथ हत्या की योजना बनाई।

शनिवार रात को जब दीपक अपने साथी के साथ होटल से खाना खाकर घर जाने लगा तो। दो बाइकों से चारों युवक पहुंचे। पहली बाइक पर बैठे नदीम ने तमंचे से व्यापारी दीपक पर गोली चलाई, लेकिन वह फायर मिस हो गया। यह देख कर दीपक रुक गया। तभी पीछे से दूसरी बाइक आई और शादाब ने व्यापारी दीपक के सिर में सटाकर गोली मार दी। हत्या के बाद चारों घर से फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed