{"_id":"6ab6bc8e3c430fc4ba0b921b","slug":"police-recovered-60-kg-of-gunpowder-from-ahmednagar-meerut-news-c-72-1-mct1011-160050-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस ने अहमदनगर से 60 किलो बारूद किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस ने अहमदनगर से 60 किलो बारूद किया बरामद
विज्ञापन
एक आरोपी पकड़ा, दो मौके से भागे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर गली नंबर-14 में पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक मकान पर छापा मारकर अवैध रूप से पटाखे बनाने के लिए रखा करीब 60 किलो बारूद बरामद किया। पुलिस एक आरोपी कय्यूम को पकड़ा, जबकि दो आरोपी भाग गए।
अहमदनगर गली नंबर-14 में अवैध तरीके से पटाखे तैयार किए जा रहे थे। शुक्रवार देर रात पुलिस ने कय्यूम के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने घेराबंदी कर कय्यूम को पकड़ लिया, जबकि उसके साथ मौजूद दो आरोपी मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान कमरे से करीब 60 किलो बारूद बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी आबादी के बीच कमरे में पटाखे बनाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बारूद कहां से लाया गया था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। सीओ कोतवाली ने बताया कि बरामद सामग्री की जांच के साथ आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।