{"_id":"604dd7488ebc3ed3075e72da","slug":"police-recorded-the-statement-of-the-victim-in-gangrape-case-in-meerut-accused-keep-moving-car-for-several-hours-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म का मामला : 13 घंटे तक कार को मेरठ में ही घुमाते रहे थे दरिंदे, पुलिस ने दर्ज किए पीड़िता के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म का मामला : 13 घंटे तक कार को मेरठ में ही घुमाते रहे थे दरिंदे, पुलिस ने दर्ज किए पीड़िता के बयान
Sun, 14 Mar 2021 02:58 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 14 Mar 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
गाजियाबाद के मसूरी में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले की पीड़िता की ओर से दिए गए बयान और रिपोर्ट में बताया गया है कि तीन आरोपी उसे कार में 13 घंटे तक मेरठ में ही घुमाते रहे और उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मसूरी में गंगनहर के पास फेंक दिया गया। अब स्थानीय पुलिस अपने स्तर पर इसकी पड़ताल कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट की रहने वाली महिला के मुताबिक उसका पति से तलाक हो चुका है और तीन आरोपी उसकी दूसरी शादी के लिए लड़का दिखाने की बात कहकर घर से लेकर गए थे। आरोप है कि लोहिया नगर निवासी काले, पीके और वाबिद ने उसके साथ यह कृत्य किया। महिला के मुताबिक कार में विरोध के समय उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बेहोश होने के बाद ही आरोपियों ने उसे गंगनहर में फेंका था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : मेरठ : व्हाट्सएप पर धड़ाधड़ आने लगीं आपत्तिजनक वीडियो, ग्रुप छोड़कर भागे विधायक संगीत सोम, ये था पूरा मामला
विज्ञापन
इस घटना में पुलिस ने महिला के परिजनों से जानकारी ली और फिर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेने का प्रयास भी किया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि महिला से दरिंदगी करने वालों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कराया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/