फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police reached Himachal in the case of death of three children

Meerut News: तीन बच्चों की मौत के मामले में हिमाचल पहुंची पुलिस

Fri, 20 Dec 2024 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Police reached Himachal in the case of death of three children
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में किसी वस्तु के सेवन से हुई मौत के मामले में पुलिस टीम ने घटनास्थल हिमाचल के कालाअंब जाकर जांच की। वहां के लोगों के बयान लिए तथा जिस बेर के सेवन से मौत बताई जा रही है, उसे जांच के लिए लेकर आई।
मोहल्ला तिहाई निवासी महिला की शादी मवाना खुर्द में हुई थी। उसके पहले पति की मौत 2022 में हो गई। पहले पति से उसके पांच बच्चे थे। वह हिमाचल के कालाअंब में अपने बच्चों व प्रेमी के साथ रह रही थी। जहां उसके पुत्र समद (6) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके शव को मवाना अपने मायके में लाकर सुपुर्द-ए-खाक किया था। दूसरे बेटे सुवान (5) की भी हालत खराब होने पर मेरठ में भर्ती कराया गया था। जहां उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। तीसरे बेटे आहद (7) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बच्चों की मां ने मायके वालों को बताया था कि इनकी मौत बेर के सेवन से हुई है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने बच्चों की दादी महरूनिशा की तहरीर पर बच्चों की मां, प्रेमी तथा मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसमें दादी ने बच्चों की मां पर कोई जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच के लिए मोहल्ला शिवालिक कालाअंब हिमाचल गई। यहां पर बच्चे मां के साथ रहते थे। पुलिस ने यहां रहने वाले लोगों के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी के अनुसार, वहां लोगों ने टीम को बताया कि बच्चों की तबीयत बेर के सेवन से ही खराब हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला और एक बच्चे की भी वहां बेर का सेवन करने से तबीयत बिगड़ी थी। टीम ने जांच के लिए मौके से बेर लाकर एफएसएल में जमा करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed