फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police raided in search of absconding accused of buffalo incident

Meerut News: भैंसा कांड के फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

Tue, 02 Jun 2026 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Police raided in search of absconding accused of buffalo incident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव भैंसा में शुक्रवार रात दो पक्षों में हुई मारपीट, पथराव और फायरिंग के मामले में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने गांव में दबिश दी। लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके।
शुक्रवार देर रात दो पक्षों के मध्य मामूली विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई थी। घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हुए थे। पुलिस ने 22 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें से दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। सोमवार शाम थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में पहुंचकर फरार आरोपियों के घरों पर दबिश दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने गांव में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत हिस्ट्रीशीटरों, गोकशी जैसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों और अन्य वांछित अपराधियों के घरों पर भी दबिश देकर उनकी मौजूदगी का सत्यापन किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भैंसा में हुई हिंसक घटना के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed