फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police raided a warehouse and recovered banned drugs worth Rs 50 lakh.

Meerut News: वालीबाल में किठौर और मेरठ कैंट की टीम ने मारी बाजी

Sun, 08 Feb 2026 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Police raided a warehouse and recovered banned drugs worth Rs 50 lakh.
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत करते मुख्य अतिथि
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि के खेल मैदान में खेल विभाग और जिला प्रशासन की ओर से दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत शनिवार से हुई। इसमें आठ प्रकार के खेलों का आयोजन होगा। इसमें पहले दिन चार खेल खेले गए। इसमें वालीबाल प्रतियोगिता में किठौर और मेरठ कैंट की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और विजेता बनी। इसके अलावा कबड्डी और एथलेटिक्स इवेंट में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री भाजपा डॉ. चंद्र मोहन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन फुटबाल, वालीबाल, कबड्डी, एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सब जूनियर बालक वालीबाल प्रतियोगिता में किठौर की टीम विजेता रही और मेरठ कैंट की टीम उपविजेता रही। जूनियर बालक वर्ग में किठौर की टीम विजेता और हस्तिनापुर की टीम उप विजेता रही। सीनियर बालिका वालीबाल प्रतियोगिता में मेरठ कैंट ने बाजी मारी। बालक वर्ग में भी मेरठ कैंट की टीम विजेता रही। सब जूनियर बालिका में मेरठ कैंट विजेता रही। एथलेटिक्स में 200 मीटर दौड़ बालक जूनियर वर्ग में मेरठ कैंट के वैभव शर्मा पहले स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में सुमित ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग भाला फेंक में राखी ने पहला स्थान पाया। जूनियर में मेरठ दक्षिण की तनु चौधरी विजेता रहीं। सीनियर में हस्तिनापुर की रूबि पहले स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सरधना के संदीप पहले स्थान पर रहे। सीनियर में संदीप भाटी पहले स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में किठौर की राधिका पहले, हस्तिनापुर की इस्मत दूसरे स्थान पर रहीं। लॉंग जंप सब जूनियर में करन पहले, विशाल दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर मेें अुराग पहले स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में किठौर के हर्ष ने बाजी मारी। लॉंग जंप सब जूनियर महिला में अवनी ने पहला, जूनियर में इल्तशा ने पहला स्थान पाया। इसके अलावा कई प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। शॉटपुट जूनियर बालक में दीपांशु पहले स्थान पर रहे। इस मौके पर उपक्रीड़ा अधिकारी अब्दुल अहद व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य खेल प्रतियोगिता के नतीजे
प्रतियोगिता विजेता
400 मीटर बालक वर्ग कपिल
400 मीटर बालक सीनियर अनिकेत सिंह
400 मीटर बालिका जूनियर किठौर से वर्षा
400 मीटर बालिका सीनियर अंजलि सरधना से
डिस्कस थ्रो सब जूनियर बालक - कलणेश प्रथम
डिस्कस थ्रो जूनियर बालक - प्रवीण प्रथम
डिस्कस थ्रो सीनियर बालक - शिवम किठौर

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत करते मुख्य अतिथि

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत करते मुख्य अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed