{"_id":"5d4d48068ebc3e6d02395ec8","slug":"police-raid-in-city-and-five-businessmen-have-been-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी, मोबाइल की आईएमईआई बदलने वाले पांच हिरासत में, हंगामा और पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी, मोबाइल की आईएमईआई बदलने वाले पांच हिरासत में, हंगामा और पुलिस तैनात
Fri, 09 Aug 2019 03:55 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 09 Aug 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने छापेमारी की
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल के आईएमईआई नंबर बदलकर बेचने वाले गिरोह की तलाश में पुलिस ने शुक्रवार को शहर में कई जगह छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आईएमईआई नंबर बदलने वाले पांच दुकानदारों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं गुस्साए व्यापारियों ने हापुड़ अड्डे पर जमकर हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। इस बीच व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जमकर हंगामा किया। उधर, पड़के गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हाल ही में सहारनपुर पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर बदलकर बाजार में बेचने एवं नकली नोट छापने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से चोरी के 34 मोबाइल फोन, एक लाख 7600 रुपये की जाली करंसी एवं नकली नोट छापने के उपकरण बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/