फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police raid in abattoir, girls found in objectionable situation

मेरठ में बूचड़खानों और होटलों में पुलिस का छापा, आपत्तिजनक स्थिति में मिली लड़कियां

Wed, 22 Mar 2017 12:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 22 Mar 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
Police raid in abattoir, girls found in objectionable situation
होटल में पुलिस का छापा

योगी आदित्यनाथ के सीएम बनते ही प्रदेशभर में बूचड़खानों, होटलों, बार और कमेलों पर छापेमारी की जा रही है। इससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है और लोग किसी तरह खुद को बचाने में लगे हुए हैं। वहीं मंगलवार को मेरठ पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी की और कई मजनू को हिरासत में लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने मीट प्लांट पर मारा छापा

Police raid in abattoir, girls found in objectionable situation
बार में पुलिस का छापा

पुलिस ने एक मीट प्लांट पर भी छापा मारा। हालांकि कोई दस्तावेज नहीं मिले। शोहदों के खिलाफ स्कूलों के आसपास यह आभियान चलाया गया। इसके अलावा होटलों पर भी छापेमारी की गई और एक मैनेजर पकड़ा गया। बताया गया कि बिना आईडी के लड़के-लड़कियों को कमरे दे रहे थे। आबूलेन पर हुक्का बार पकड़ा, यहां लड़के लड़कियां भी हुक्का पी रहे थे। छापेमारी से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। हुक्का बार में पुलिस को लड़कियों के मिलने से विरोध झेलना पड़ा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक-युवती आपत्तिजनक स्तिथि में पकड़े गए

Police raid in abattoir, girls found in objectionable situation
मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं दौराला सीओ ने कंकर खेड़ा पुलिस को लेकर हाईवे पर कई होटलों में छापेमारी की। इस दौरान कई युवक-युवती आपत्तिजनक स्तिथि में पकड़े। पकड़े जाने पर एक युवक बोला सर छोड़ दो वरना सुसाइड कर लूंगा।

विज्ञापन

Police raid in abattoir, girls found in objectionable situation
मीट फैक्ट्री को सील किया
उधर स्योहारा में उमर इंटरनेशनल मीट फैक्ट्री सहसपुर को कागज़ पूरे न होने के कारण प्रशासन ने सील कर दिया। अपर ज़िलाधिकारी के आदेश पर नायाब तहसीलदार नीरज कुमार और थानाध्यक्ष स्योहारा एस पी शर्मा ने मीट फैक्ट्री को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed