फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police lathicharged people for trying to perform open sacrifice

Meerut News: खुले में कुर्बानी के प्रयास पर पुलिस ने लाठी फटकारी, गढ़ी में चार पकड़े

Tue, 18 Jun 2024 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Police lathicharged people for trying to perform open sacrifice
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव काटका व गढ़ी देहात में ईद उल अजहा पर्व पर खुले में कुर्बानी का प्रयास किया गया। काटका में पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को भगा दिया और कुर्बानी रुकवा दी। इसके विरोध में भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने कोतवाली में धरना-प्रदर्शन किया। गढ़ी देहात से चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव काटका में मुस्लिम समाज के कुछ लोग खुले में कुर्बानी का प्रयास कर रहे थे। यह सूचना पाकर कवाल पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को लाठी फटकार कर भगा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

भाकियू तोमर से जुड़े मुस्लिम समाज के कार्यकर्ताओं की सूचना पर भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में गांव में ही दोपहर को बैठक की। शाम चार बजे भाकियू तोमर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठे मुस्लिम समाज के लोगों का कहना था कि कवाल पुलिस चौकी प्रभारी को हटाया जाए। कोतवाली प्रभारी ने चौकी प्रभारी को हटवाने का आश्वासन दिया। खुले में कुर्बानी नहीं करने की हिदायत दी। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

उधर, गांव गढ़ी देहात में खुले में कुर्बानी का प्रयास पुलिस ने विफल कर दिया। कुर्बानी रोकते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ जानसठ राम आशीष यादव ने कहा कि काटका में कुछ लोग खुले में कुर्बानी का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने चारों तरफ कपड़ा नहीं लगाया था। यहां कुर्बानी को रोका गया था। गढ़ी देहात में भी इसी प्रकार के प्रयास के चलते चार लोगों को पकड़ा गया है। माहौल शांत है। सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed