फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police is searching for the accused of theft in the inspector's house

इंस्पेक्टर के घर में चोरी के आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 06 May 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Police is searching for the accused of theft in the inspector's house
जानीखुर्द। चोरों ने पिछले दिनों मेरठ बाईपास स्थित एल्फा सिटी में आईटीबीपी में तैनात इंस्पेक्टर अनिल कुमार के बंद मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर मकान से लाइसेंसी रिवाल्वर, कारतूस, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सोमवार को पुलिस ने क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। इसमें दिखाई दिए संदिग्ध युवक की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अनिल कुमार इस समय उत्तराखंड में तैनात हैं। बाईपास स्थित एल्फा सिटी के मकान में अनिल कुमार का परिवार रहता है। करीब 20 दिन से परिजन बाहर गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने बंद मकान की खिड़की का जंगला उखाड़कर अलमारी का ताला तोड़कर इंस्पेक्टर की लाइसेंसी रिवाल्वर समेत अन्य सामान कीमती सामान और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।
विज्ञापन

रविवार को इंस्पेक्टर अनिल कुमार घर पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला। उन्होंने घटना की रिपोर्ट अज्ञात आरोपी के खिलाफ जानी थाने में दर्ज करवाई है। सोमवार को पुलिस ने एल्फा कॉलोनी के मकानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। इस दौरान फुटेज में पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि कुछ तथ्य मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध नजर आया है। सर्विलांस टीम समेत तीन टीमें मामले के खुलासे के लिए लगाई गई हैं। जल्द आरोपी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed