फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police is preparing a list of sensitive villages

संवेदनशील गांवों की सूची तैयार कर रही पुलिस

Fri, 12 Mar 2021 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Police is preparing a list of sensitive villages
संवेदनशील गांवों की सूची तैयार कर रही पुलिस
विज्ञापन

सरूरपुर/रोहटा। पंचायत चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अति संवेदनशील और संवेदनशील गांवों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। मतदान प्रभावित करने वालों, शस्त्र रखने वालों और शराब कारोबारियों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। थाना प्रभारियों को मतदान प्रभावित करने वाले अराजकतत्वों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को मुचलका पाबंद किया जा रहा है।
सीओ सरधना आरपी शाही ने बताया कि पुलिस टीम को संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्र वाले गांवों में मतदान प्रभावित करने वाले लोगों को सूचीबद्ध कर पाबंद करने, सभी लाइसेंसधारियों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है। गुंडा, गैंगस्टर व अन्य अपराधों में वांछित लोगों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। अवैध तरीके से शस्त्र व शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। आचार संहिता लागू होने पर गांवों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सरूरपुर और रोहटा ब्लॉक में पूर्व के चुनाव में जहां मतदान को लेकर विवाद हुआ था। वहां विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। मतदान प्रभावित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। थानेदारों को भी अपने-अपने क्षेत्र में अतिसंवेदनशील गांव की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। लाइसेंसी हथियार जमा करने के साथ कानून व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका वाले व्यक्तियों को पाबंद किया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोहटा उपेन्द्र सिंह ने बताया कि थाना अतिसंवेदनशील प्लस गांवों की जानकारी कर प्रत्येक संभावित प्रत्याशी और उनके दस सक्रिय समर्थकों को मुचलका पाबंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed