फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police is fooling the victims in case of fraud worth crores

करोड़ों की ठगी के मामले में पीड़ितों को टरका रही पुलिस

Mon, 23 Jun 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Police is fooling the victims in case of fraud worth crores
सरधना। सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ सरधना पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। एसएसपी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अब तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है। रविवार को पीड़ित सरधना थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें फटकारते हुए थाने से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

सरधना थाने से कुछ ही दूरी पर एक कार्यालय खोला गया था, जिसमें ठगों ने छह महीने में पांच गुना मुनाफे का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की। पीड़ितों के अनुसार, रकम जमा कराने के कुछ समय बाद ही आरोपी कार्यालय पर ताला लगाकर भाग गए। तहसील रोड निवासी रिहान पुत्र नफीस सहित अन्य दर्जनों पीड़ित कई हफ्तों से न्याय के लिए थाने के चक्कर लगा रहे हैं। पांच दिन पहले उन्होंने एसएसपी से मिलकर घटनाक्रम की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

एसएसपी ने थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन स्थानीय पुलिस पर इसका कोई असर नहीं हुआ। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस न सिर्फ कार्रवाई से बच रही है, बल्कि आरोपियों को संरक्षण दे रही है। रविवार को थाने पहुंचे पीड़ितों का कहना है कि पुलिस ने उन्हें दोबारा थाने से भगा दिया। रिहान ने बताया कि यदि स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे। पीड़ितों का कहना है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा, तब वह पीछे चैन से नहीं बैठेंगे। पीड़ितों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed