{"_id":"5e3e5ee58ebc3ee59a6af9fd","slug":"police-investigation-started-after-indecency-with-a-woman-on-rose-day-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज डे पर महिला से अभद्रता करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक सहित पिता को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज डे पर महिला से अभद्रता करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक सहित पिता को पकड़ा
Sat, 08 Feb 2020 12:40 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
रोज डे सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में रोज डे पर एक अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये था मामला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो वाहनों के टकराने के बाद महिला से अभद्रता की गई। देखते ही देखते हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। बाद में परिजनों ने थाने पहुंचकर पक्षपात करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
सीएमओ कंपाउंड निवासी युवक शुक्रवार शाम अपनी स्कूटी से कहीं जा रहा था। इस दौरान स्कूटी पर एक युवती भी मौजूद थी। जैसे ही वह कमिश्नरी चौराहे के निकट पहुंचे, तभी सामने से आई एक अन्य स्कूटी से उनकी टक्कर हो गई। वह स्कूटी एक महिला चला रही थी। महिला ने युवक को टोका तो वह अभद्रता पर उतर आया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि महिला का पति पुलिस में है। महिला ने फोन कर पति को बुला लिया। मामला थाने पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों पक्षों में काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में आरोपी युवक व उसके पिता को थाने बैठा लिया गया।
सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/