Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police have sent eight accused in an assault case to jail; the search for four others is ongoing.

Meerut News: पुलिस ने मारपीट के आठ आरोपियों को जेल भेजा, चार की तलाश जारी

Thu, 12 Nov 2026 09:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Police have sent eight accused in an assault case to jail; the search for four others is ongoing.
- हुक्का टूटने पर 500 रुपये के विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष
विज्ञापन

- दोनों पक्षों में पथराव, धारदार हथियार व लाठी-डंडे चले थे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुलापुर की नई बस्ती में बुधवार को 500 रुपये को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद में पुलिस ने 12 आरोपियों पर जानलेवा हमले, बलवा व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के आठ आरोपी गय्यूर, अबुअजहर, उमरान, इरशाद, अजहर, जैद, इजलाल और फैसल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अलतमश, अमान, अब्दुल हसन उर्फ बबलू व मंशाद की तलाश कर रही है।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि अब्दुलापुर की नई बस्ती निवासी हाजी गय्यूर के बेटे अमान और अबुजर करीब 20 दिन पूर्व पड़ोस में रहने वाले इरशाद के बेटे इजलाल और मंशाद के साथ बैठकर हुक्का पी रहे थे। इसी दौरान मंशाद से हुक्का टूट गया। इजलाल ने मंशाद से हुक्के 1500 रुपये मांगे थे। इजलाल पक्ष ने एक हजार रुपये दे दिए थे, जबकि 500 रुपये बकाया रह गए थे। इसी रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने लगे थे। आरोप है कि दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू होने पर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई थी। हालात बिगड़ते देख लोगों ने घरों में छिपकर दरवाजे बंद कर लिए थे। मारपीट और पथराव में एक पक्ष के हाजी इरशाद, उनका बेटा इजलाल, भतीजा अजहर, भांजा फैसल व जैद और बहन रजिया घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से हाजी गय्यूर, उनका बेटा इमरान, अमान और अबूजर घायल हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया और मौके से दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 के खिलाफ मुकदमा, आठ आरोपी गिरफ्तार
सीओ सदर देहात ने बताया कि दरोगा महेश कुमार की तहरीर पर दोनों पक्षों के 12 आरोपी गयूर, अबुअजहर, उमरान, इरशाद, अजहर, जैद, इजलाल, फैसल, अलतमश, अमान और अब्दुल हसन उर्फ बबलू व मंशाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आठ आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed