फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police have recovered the meat of animals from trunk of car in Meerut

UP: कार की डिग्गी में पशुओं का मीट देख उड़े पुलिसकर्मियों के होश, जांच के लिए भेजे सैंपल, कार्रवाई की तैयारी

Fri, 09 Sep 2022 03:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Sep 2022 03:54 PM IST
सार

कार की डिग्गी में भारी मात्रा में पशुओं का मीट देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस ने मीट का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। वहीं कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Police have recovered the meat of animals from trunk of car in Meerut
कार की डिग्गी से पशुओं का मीट बरामद हुआ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना पुलिस को पशुओं का मीट बेचने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कार की डिग्गी से भारी मात्रा में पशुओं का मीट बरामद हुआ। पुलिस ने मीट के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। वहीं बाकी मीट को गड्ढे में दबा दिया। 

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के तारापुरी अबरार नेता वाली गली में एक मारुति कार की डिग्गी से पशुओं का मीट बरामद हुआ है। वहीं इस मामले में पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार उजागर: अफसरों पर भड़की महापौर, बोलीं- FIR दर्ज कराकर शासन को भेजेंगे रिपोर्ट, होगी बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि कार की डिग्गी में पशुओं का भारी मात्रा में मीट देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। कार की डिग्गी से करीब डेढ़ कुंतल मीट बरामद हुआ है। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह छह बजे से यह कार गली में ही खड़ी है। गाड़ी दिल्ली नंबर की बताई जा रही है। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि केस दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: युवक की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या, मौके पर पहुंचे IG-SSP, गांव में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed