{"_id":"5ad8c94f4f1c1b57098b5724","slug":"police-have-been-caught-by-villagers-during-arresting-gangster","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के गैंगस्टर को पकड़ने गई पुलिस को गांव वालों ने घेरा, जमकर हुई हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के गैंगस्टर को पकड़ने गई पुलिस को गांव वालों ने घेरा, जमकर हुई हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो, मुज्जफरनगर
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला क्षेत्र के गांव रुहासा में गैंगेस्टर को पकड़ने गई खतौली पुलिस को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ हाथापाई व धक्कामुक्की भी की। महिलाओं की पुलिस के साथ काफी नोकझोंक हुई। दरोगाओं ने पिस्टल निकाले तो ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद पुलिस ने गैंगेस्टर को दबोच लिया। गैंगेस्टर मेरठ के मंगल गैंग का सदस्य भी बताया गया है। पुलिस गैंगेस्टर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
नगर की फाइनेंस कंपनी की डकैती और लूट की वारदात कराने में मंगल गैंग का साथ देने तथा कई लूट, डकैती व चोरी के मामलों में नामजद व गैंगेस्टर में निरुद्ध थाना दौराला के गांव रुहासा निवासी नदीम फरार चल रहा था। खतौली पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि नदीम अपने घर पर मौजूद है। खतौली पुलिस नदीम को पकड़ने के लिए गांव रुहासा में पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस के साथ हाथापाई करते हुए धक्कामुक्की की। इतना ही महिलाओं की भी पुलिस के साथ काफी नोकझोंक हुई। दरोगाओं ने अपने पिस्टल निकल लिए। पिस्टलों को देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों के विरोध करने के बावजूद पुलिस ने आरोपी नदीम को उसके मकान से दबोच लिया और कार में डालकर थाने ले आई। पुलिस लूट, डकैती व चोरी के मामलों में नदीम से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन