फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police have arrested seven people spreading rumors in Bijnor district of Uttar Pradesh

कोरोना: सो रहे लोगों के पत्थर हो जाने की अफवाह, लोगों में फैली दहशत, पुलिस ने सात दबोचे

Mon, 23 Mar 2020 10:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Mar 2020 10:26 PM IST
सार

कोरोना वायरस के चलते जिले में अफवाह फैलाने वाले सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police have arrested seven people spreading rumors in Bijnor district of Uttar Pradesh
अफवाह फैलाने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस को लेकर बरती जा रही सतर्कता के बीच कुछ लोग अफवाहें फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिले भर में कई अफवाह फैलाई गईं, जिससे लोगों में घबराहट पैदा हो गई। पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले सात आरोपियों को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


अफवाहों का ही असर था कि लोग तड़के चार बजे जाग गए। पुलिस को भी इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद छानबीन शुरू की गई। धामपुर कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि धार्मिक स्थलों से एनाउंस कराकर अफवाह फैला दी थी कि या तो वह रात के साढ़े 12 बजे से तड़के चार बजे तक जागते रहो, अन्यथा पत्थर बन जाएंगे या मर जाएंगे। आरोपियों में वाल्मीकि बस्ती निवासी रमेश चंद का पुत्र विशाल, मिलक पूरनपुर निवासी भगवान सिंह का पुत्र नरेश और बसेड़ा गांव निवासी शमशेर सिंह का पुत्र अमित को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


बताया गया कि अमित और नरेश ने अपने गांव के धार्मिक स्थलों से एनाउंस कराया, जबकि विशाल ने पुलिस अधिकारियों को कॉल करके अफवाह फैलाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में लापरवाही पर कमिश्नर सख्त, बोले- बेवजह घूमने वालों पर होगी एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नजीबाबाद, चांदपुर, मंडावर, अफजलगढ़, नूरपुर, नहटौर और मंडावर क्षेत्र में भी अफवाह फैलाई गई कि कुछ गांव में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते कुछ व्यक्ति सोते रह गए। यह भी अफवाह फैलाई कि कुछ गांव में कई लोग सोते रह गए और कुछ पत्थर की मूर्ति में तब्दील हो गए। सोशल मीडिया के जरिए अफवाह इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों ने धार्मिक स्थलों से एनाउंस तक करा दिया। कई गांव में पूजा अर्चना और इबादत शुरू हो गई। लोग मोबाइल पर एक-दूसरे से हकीकत जानने के लिए परेशान रहे। 

एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि अफवाह फैलाने के आरोप में जिले भर से सात लोगों को पकड़ा गया है। लोगों से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलें। कोरोना वायरस से बचाव में पूरी सतर्कता बरतें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed