फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has six accused arrested of a gang in loot case at Bijnor city of Uttar Pradesh

आखिर दबोचा गया गैंग, नहीं हुई बदमाश की शादी, हरिद्वार में बनाई थी लूट की पूरी प्लानिंग

Wed, 05 Feb 2020 10:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Police has six accused arrested of a gang in loot case at Bijnor city of Uttar Pradesh
गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्वॉट और सर्विलांस टीम के साथ किरतपुर पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर दस दिन पूर्व पेट्रोल पंप के कर्मचारी के साथ हुई लूटपाट की घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पकड़े गए बदमाशों से लूटी गई नगदी में से एक लाख 20 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। लूट में शामिल दो बदमाश फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों में गांव मंडावली निवासी सोनू कश्यप, सौरभ उर्फ बुधिया, ओमकार उर्फ सोनू, गांव बाखरपुर निवासी देवेंद्र उर्फ भोलू, सहारनपुर के थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव बेलड़ा बुजुर्ग निवासी दो भाई विजय उर्फ मोनू राणा व अजय उर्फ सोनू राणा हैं। गांव बाखरपुर निवासी विनय उर्फ काले व पुरानी दिल्ली के जगतपुरी थाना क्षेत्र के पुराना गोविंद निवासी आकाश उर्फ लालू राणा मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इन्हें असगरपुर रोड स्थित बने खंडहर से गिरफ्तार करने का दावा किया है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से एक लाख 20 हजार रुपये, लूट में प्रयुक्त दो बाइक व दो चाकू बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान अजय राणा ने बताया कि लूट में प्रयुक्त एक बाइक 17 जनवरी को आकाश राणा, सोमकार राणा उर्फ सोनू व उसने बिजनौर में पूजा मंडप के पास से चोरी की थी और इसी से 27 जनवरी को पेट्रोल पंप कर्मी से लूट की थी। दूसरी बाइक 25 जनवरी को देवेंद्र उर्फ भोलू, देवेंद्र उर्फ कालू व सौरभ उर्फ बुधिया ने शेरकोट से चोरी की थी। सोमकार उर्फ सोनू व अजय ने 25 जनवरी को किरतपुर से गुड़ बेचकर जा रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली वाले से भी 5400 रुपये लूटे थे। सोनू कश्यप पेट्रोल पंप पर ही कर्मचारी था और उसने ही गैंग को बताया कि मुनीम के पास आठ से दस लाख रुपये मिलेंगे। पेट्रोल पंप कर्मी से लूटपाट विनय उर्फ काले व आकाश उर्फ लालू राणा ने की थी, बाकी बदमाश उनके पीछे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुई थी वारदात
किरतपुर में 27 जनवरी को बाइक सवार बदमाशों ने मालन नदी के पुल के पास किरतपुर स्थित आशीर्वाद पेट्रोल पंप व शक्ति किसान सेवा केंद्र के कर्मी महेंद्रपाल शर्मा को रोका और उसकी बाइक की डिक्की का लॉक तोड़कर नगदी से भरा थैला लूट लिया था। थैले में 4,05,500 रुपये थे, जिन्हें महेंद्रपाल शर्मा बैंक में जमा कराने जा रहे थे।    मोहल्ला महाजनान निवासी पेट्रोल पंप मालिक आशीष कुमार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सिडकुल हरिद्वार में तैयार हुआ गैंग
हरिद्वार के सिडकुल में बाखरपुर के देवेंद्र उर्फ भोलू, विनय राणा ने दिल्ली निवासी आकाश उर्फ लालू राणा के मकान को किराये पर लिया हुआ है। वहां उनका आना जाना था। वहीं से इन्होंने मिलकर गैंग तैयार कियार और लूट की घटनाओं को अंजाम देने की योजना बनाई। फरार बदमाश विनय उर्फ काले व आकाश राणा पर लूट की बाकी रकम हैं।

मोनू राणा की चार फरवरी को थी शादी, रिश्ता भी टूटा
थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव बेलड़ा बुजुर्ग निवासी मंगल सिंह ने बताया कि उनके पोते मोनू की चार फरवरी को शादी होनी थी। तीन फरवरी को मढे़ की रस्म चल रही थी। इस दौरान बिजनौर क्राइम ब्रांच की टीम घर पहुंची और उनके दूसरे पोते सोनू पर वाहन चोरी का आरोप लगाते हुए उसे हिरासत में ले लिया। परिवार की महिलाओं ने विरोध किया तो पुलिस ने गाली-गलौज की। सोनू के भाई ने पुलिस से पूछा कि तुम लोग कहां से आए तो उसके साथ भी अभद्रता करते हुए हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गए। इस कारण मोनू का रिश्ता भी टूट गया। चार फरवरी को ही लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और कर दी। इससे समाज में उनकी काफी बेइज्जती हुई है। परिजनों ने सहारनपुर एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। 

रकम के लिए बनाया दबाव
पिता महावीर और दादा मंगल सिंह का आरोप है कि बिजनौर क्राइम ब्रांच की टीम के सदस्य अलग-अलग नंबरों पर कॉल कर कहते हैं कि लूट की रकम ले आओ। परिजनों का आरोप है कि दोनों भाइयों को छोड़ने की एवज में उनसे रुपयों की मांग की जा रही है। सोनू पर तो चोरी का आरोप लगाया, लेकिन मोनू को बेवजह ही अपने साथ ले गई। सोनू-मोनू को छुड़वाने के लिए वह बिजनौर के एसएसपी से भी मिल चुके हैं और सहारनपुर के एक भाजपा विधायक ने भी संपर्क किया, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed