फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has closed all the cuts... you will have to go to Aughadnath temple on foot

पुलिस ने सभी कट किए बंद...पैदल जाना होगा औघड़नाथ मंदिर

Tue, 22 Jul 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Police has closed all the cuts... you will have to go to Aughadnath temple on foot
मेरठ..कंवलजीत..शिवरात्रि के जलाभिषेक को ओघड़नाथ मंदिर में बना कंट्रोल रूम.......संवाद
मेरठ। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के बाद सोमवार को पुलिस ने दिल्ली रोड और हापुड़ रोड के सभी कट बंद कर दिए हैं। घूमकर कर गंतव्य तक जाना पड़ रहा है। वहीं, बाबा औघड़नाथ मंदिर जाने वालों को करीब 500 मीटर पहले ही रोका जा रहा है। नैंसी चौराहे के पास, शनि देव मंदिर के पास और मिलिट्री अस्पताल रोड पर मूकबधिर विद्यालय के पास बैरिकेडिंग की हुई है। यहां वाहन रोक दिए जा रहे हैं। यहां से औघड़नाथ मंदिर तक पैदल जाना होता है।
विज्ञापन

शहर के चौराहे खुले हैं, वे भी कांवड़ियों के आवागमन के दौरान बंद कर दिए जाते हैं, जैसे- ईव्ज चौराहा और बच्चा पार्क आदि। हालांकि सबसे बड़ा चौराहों में शुमार हापुड़ चौराहा पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बेगमपुल पर डेरावाल के बराबर में नाला रोड पुलिस ने बैरिकेडिंग करके बंद कर दी है। पीएल शर्मा रोड से बेगमपुल जाने वाली रोड को भी बंद कर दिया है। अब लोगों को कचहरी पुल होते हुए छीपी टैंक से बच्चा पार्क होते हुए जाना पड़ रहा है। अगर बेगमपुल से हापुड़ रोड पर जाना है, तो लंबा घूमकर जाना पड़ेगा। हापुड़ अड्डे पर कोई कट नहीं है। केवल एल ब्लाॅक शास्त्रीनगर पर कट दिया हुआ है। वहां से घूमकर गंतव्य को जा सकते हैं।
विज्ञापन

गढ़ रोड पर पर कुछ कट जरूर खोले हुए हैं। एक कट सोहराब गेट बस अड्डे पर दिया हुआ है जबकि दूसरा कट नई सड़क और फिर तेजगढ़ी पर खोल रखा है। दिल्ली रोड पर रेलवे रोड चौराहा, शारदा रोड और फिर शाॅप्रिक्स मॉल के पास से ही निकला जा सकता है, कट और तिराहे-चौराहे बंद हैं। सभी प्वाइंटों पर पुलिस तैनात है। गांधी बाग से मोदीपुरम फ्लाईओवर तक सब कट बंद हैं। मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे से ही गंतव्य को जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी तरह से वन-वे व्यवस्था लागू होने से सोमवार को दिल्ली रोड पर रेलवे रोड चौराहे पर जाम लगा रहा। संजय वन और परतापुर तक जाम में लोग परेशान रहे। हापुड़ रोड पर ईव्ज चौराहे पर जाम लगा रहा। गढ़ रोड पर सोहराब गेट बस अड्डे पर भी यही स्थिति रही।
एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि कांवड़ियों के लिए कट बंद किए गए हैं। 23 जुलाई की दोपहर को स्थिति देखकर कट खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article