Meerut Blast : पांच मजदूरों की गैर इरादतन हत्या का आरोपी गौरव गुप्ता गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
Meerut Blast : पांच मजदूरों की गैर इरादतन हत्या के आरोपी गौरव गुप्ता को पुलिस ने गुरुवार रात में करीब साढ़े 11 बजे गिरफ्तार किया। गौरव गुप्ता के बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर करने की चर्चा थी।
विस्तार
मेरठ में पांच मजदूरों की गैर इरादतन हत्या के आरोपी जागृति विहार सेक्टर सात निवासी गौरव गुप्ता को बृहस्पतिवार रात में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अंबेडकर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ कोतवाली अमित राय ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जागृति विहार सेक्टर सात निवासी गौरव गुप्ता के बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर करने की चर्चा थी। इसके चलते दिनभर पुलिस कचहरी के आसपास रही। गौरव गुप्ता की पत्नी भी कचहरी में देखी गई। रात को साढ़े 11 बजे पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार: दरोगा ने वादी महिला से की ऐसी डिमांड, SP भी हैरान, लिया बड़ा एक्शन; होश उड़ा देगा ये मामला
ये था हादसा
मेरठ में लोहियानगर के रिहायशी इलाके में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में मंगलवार सुबह हुए विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई थी। इनके अलावा नौ लोग बुरी तरह घायल हुए थे, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया गया कि दो घंटे के भीतर हुए दो धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा था।
यह भी पढ़ें: दिल दहला देने वाला हादसा: युवक के पेट में आर-पार घुसा बुग्गी का फट्टा, मौके पर ही दर्दनाक मौत, मचा कोहराम