फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has arrested Gaurav Gupta in case of murder of five laborers in Meerut blast

Meerut Blast : पांच मजदूरों की गैर इरादतन हत्या का आरोपी गौरव गुप्ता गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

Fri, 20 Oct 2023 01:31 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Oct 2023 01:31 AM IST
सार

Meerut Blast : पांच मजदूरों की गैर इरादतन हत्या के आरोपी गौरव गुप्ता को पुलिस ने गुरुवार रात में करीब साढ़े 11 बजे गिरफ्तार किया। गौरव गुप्ता के बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर करने की चर्चा थी।

विज्ञापन
Police has arrested Gaurav Gupta in case of murder of five laborers in Meerut blast
मेरठ में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पांच मजदूरों की गैर इरादतन हत्या के आरोपी जागृति विहार सेक्टर सात निवासी गौरव गुप्ता को बृहस्पतिवार रात में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अंबेडकर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ कोतवाली अमित राय ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

जागृति विहार सेक्टर सात निवासी गौरव गुप्ता के बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर करने की चर्चा थी। इसके चलते दिनभर पुलिस कचहरी के आसपास रही। गौरव गुप्ता की पत्नी भी कचहरी में देखी गई। रात को साढ़े 11 बजे पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

चर्चा है कि पुलिस ने गौरव को उसके दोस्त से फोन करवाकर अंबेडकर चौक के पास बुलाया। गौरव के आते ही उसे दबोच लिया। आरोपी पुलिस को पूछताछ में अलग-अलग बात बता रहा है। इसके अलावा एक अन्य आरोपी बिल्डिंग मालिक संजय गुप्ता अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस कई स्थानों पर दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार: दरोगा ने वादी महिला से की ऐसी डिमांड, SP भी हैरान, लिया बड़ा एक्शन; होश उड़ा देगा ये मामला

ये था हादसा
मेरठ में लोहियानगर के रिहायशी इलाके में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में मंगलवार सुबह हुए विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई थी। इनके अलावा नौ लोग बुरी तरह घायल हुए थे, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया गया कि दो घंटे के भीतर हुए दो धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा था।

यह भी पढ़ें: दिल दहला देने वाला हादसा: युवक के पेट में आर-पार घुसा बुग्गी का फट्टा, मौके पर ही दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed