फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police guard at RTO office gate; strict curbs on entry of touts.

Meerut News: आरटीओ कार्यालय के गेट पर पुलिस का पहरा

Wed, 02 Sep 2026 10:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Police guard at RTO office gate; strict curbs on entry of touts.
मेरठ। कानपुर आरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार की गूंज मेरठ तक पहुंच गई है। इसके बाद मेरठ आरटीओ कार्यालय में बाहरी लोगों और कथित दलालों की आवाजाही पर सख्ती बढ़ा दी गई है। कार्यालय के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। अब अधिकारियों से मिलने या कार्यालय के अंदर जाने वाले बाहरी व्यक्ति को पहले संबंधित अधिकारी से फोन पर पहरेदार से बात करानी होगी। अनुमति मिलने के बाद ही उसे प्रवेश दिया जा रहा है। आरटीओ प्रशासन अनीता सिंह का कहना है कि कार्यालय में दलालों का प्रवेश वर्जित है। कोई दलाल अंदर न आए, इसलिए गेट पर सिपाही तैनात किए गए हैं। अगर आप आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, वाहन एनओसी अथवा अन्य कोई कार्य कराना चाहते हैं तो आपको संबंधित खिड़की पर ही पहुंचना होगा। यहां पर तैनात संबंधित लिपिक को संबंधित काम के लिए आवेदन देना होगा। लोगों को सीधे काउंटर पर जाकर अपना काम कराने की सलाह दी जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed