{"_id":"6671f9a51fb84c5715019a44","slug":"police-got-the-love-couple-married-meerut-news-c-26-1-sal1002-122987-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस ने कराई प्रेमी युगल की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस ने कराई प्रेमी युगल की शादी
Wed, 19 Jun 2024 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 19 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
ऊन पुलिस चौकी के सामने मंदिर में प्रेमिका की मांग भरता प्रेमी
ऊन। पुलिस चौकी के बाहर मंदिर में युवक-युवती का परिजनों की रजामंदी और पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया। इसके बाद प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ ससुराल पहुंच गई।
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव बिड़ोली झिमरान निवासी शालू पुत्री जयपाल का कस्बा ऊन के मोहल्ला ठाकुर द्वारा निवासी निखिल पुत्र सतबीर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब निखिल ने शालू से शादी करने से इनकार कर फोन पर भी बात करने से मना कर दिया था। वहीं लड़की के परिजन भी शादी से इंकार कर रहे थे। इस पर शालू ने अकेले ही शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जिलाधिकारी रविंद्र सिंह से प्रेमी के खिलाफ शारीरिक शोषण करने व गुमराह करने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
डीएम ने चौकी प्रभारी ऊन को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। चौकी प्रभारी ने शनिवार को लड़की को परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया था। सोमवार को दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया गया, जहां प्रेमी ने शादी करने के लिए सहमति जताई। इसके बाद दोनों के परिजन भी शादी करने को रजामंद हो गए। दोनों परिजनों के साथ आए लोगों की मौजूदगी में चौकी के बाहर मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को वर माला पहनाकर शादी की। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि लड़की द्वारा शिकायत की गई थी इसके बाद दोनों पक्षों को बुलाया गया जिसमें दोनों पक्ष में समझौता होने के बाद शादी हो गई।