{"_id":"61200a748ebc3e79de0621c8","slug":"police-gathered-evidence-from-the-crime-scene-in-the-murder-of-a-woman-in-paswara-mawana-news-mrt5526686172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पसवाड़ा में महिला की हत्या में पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पसवाड़ा में महिला की हत्या में पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। गांव पसवाड़ा में पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला की गला रेत कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने घटनास्थल से दुपट्टा, चप्पल व दराती बरामद की हैं। मृतका के बडे़ पुत्र ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, इस घटना से ग्रामीण दूसरे दिन भी सहमे हुए हैं।
गांव पसवाड़ा निवासी महेंद्र सिंह उर्फ भयंकर की पत्नी लखमीरी बृहस्पतिवार को गांव के समीप खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। लेकिन शाम तक महिला के नहीं लौटने पर पति ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। गांव के ही त्रिखा शर्मा के ईख के खेत के पास उन्हें महिला का खून से सना शव पड़ा मिला। मृतका की गर्दन रेती हुई थी। पुलिस ने देर रात घटनास्थल की जांच करते हुए एक दुपट्टा, चप्पल, घास काटने की दराती व घास की गठिया बरामद की है। पुलिस घटना की तहकीकात में जुट गई है और शीघ्र ही खुलासा करने का दावा कर रही है। मृतका के बडे़ पुत्र कमल ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार शाम तक मृतका के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।
थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।