फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police force will deployed for Jume ki Namaz in Deoband of Saharanpur due to Delhi violence

दिल्ली हिंसा के चलते जुमे की नमाज पर रहेगी कड़ी चौकसी, देवबंद में भारी पुलिस बल तैनात

Fri, 28 Feb 2020 01:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Feb 2020 01:56 AM IST
सार

दिल्ली हिंसा में 38 से ज्यादा लोगों के मारे जाने के बाद देवबंद में जुमे की नमाज के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Police force will deployed for Jume ki Namaz in Deoband of Saharanpur due to Delhi violence
पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली हिंसा में 38 से ज्यादा लोगों के मारे जाने के बाद आज पहला जुमा है। सहारनपुर जिले में माहौल खराब न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। देवबंद में 32 दिन से सीएए के विरोध में धरना-प्रदर्शन चल रहा है, इस कारण देवबंद पर खास नजर रखी जा रही है। बृहस्पतिवार शाम को ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती जिले के संवेदनशील स्थानों पर कर दी गई थी। अधिकारियों ने कोई भी गड़बड़ी करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है, वहीं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। खुफिया विभाग भी अलर्ट है।

विज्ञापन


दिल्ली में हिंसा के बाद से ही सहारनपुर में अर्द्धसैनिक बलों के जवान लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। देवबंद में धरना स्थल और आसपास के क्षेत्रों के अलावा शहर में टीमें लगातार कड़ी निगरानी कर रही हैं। जुमे की नमाज से पहले बृहस्पतिवार को शहर के घंटाघर चौक, श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट, नेहरू मार्केट, शहीद गंज, जामा मस्जिद, नया बाजार, कक्कड़गंज, सराफा बाजार, नखासा बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में पुलिस टीमें गश्त करती रहीं और हालात का जायजा लेती रहीं। इसके साथ ही मोहल्ला कमेटियों को सक्रिय कर दिया गया है। इन कमेटियों से जुड़े सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने- अपने क्षेत्रों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें और लोगों में सद्भाव को कायम रखने में अहम भूमिका निभाएं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भावुक तस्वीरें: गमगीन माहौल में हुआ आईबी कांस्टेबल अंकित का अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें

पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें अलग- अलग क्षेत्रों में जाकर व्यापारियों से लेकर आम लोगों तक को समझा रही हैं कि वे किसी के बहकावे में न आएं। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलाई जाने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें। न ही ऐसे किसी काम में सहयोगी बनें। यदि कोई खुराफात करेगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रोजगार, कारोबार पर दें सारा ध्यान

एसपी सिटी विनीत भटनागर सहित अन्य अफसरों ने अपील की है कि जिले के लोग रोजगार और कारोबार पर अपना ध्यान दें। इन दिनों बोर्ड परीक्षाएं भी चल रही है। छात्र-छात्राओं में देश और अभिभावकों का भविष्य है। उनकी पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आने दें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed