फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police Force deployed on station Meerut after information stop train in support Gurjar movement

गुर्जर आंदोलन के समर्थन में दिल्ली-अंबाला ट्रेन को मेरठ में रोका, कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात

Tue, 12 Feb 2019 12:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Feb 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Police Force deployed on station Meerut after information stop train in support Gurjar movement
सकौती रेलवे स्टेशन पर जमा गुर्जर समाज के लोग

राजस्थान में चल रहे गुर्जर आरक्षण की आंच मेरठ तक पहुंच गई। सपा नेता अतुल प्रधान ने मंगलवार को सकौती टांडा के पास रेल रोको आंदोलन करने का फैसला लिया है। उन्होनें अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट अपलोड कर जानकारी दी। इसकी सूचना मिलते ही मेरठ पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। मेरठ के सकौती रेलवे स्टेशन पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात है। बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोगों ने  रेलवे लाइन पर धरना प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


दिल्ली अंबाला रेल को रोका
इस दौरान गुर्जर समाज के लोगों ने मेरठ सिटी स्टेशन पर दिल्ली अंबाला पैसेंजर को रोक लिया। वहीं सकौती स्टेशन पर गुर्जर समाज का आंदोलन शुरू हो गया है। यहां सपा नेता अतुल प्रधान ने  अपने संबोधन में कहा कि हापुड़, गाजियाबाद, शामली व सहारनपुर सहित पश्चिम के हर जिले में किसी को नुकसान पहुंचाए बिना वे गुर्जर समाज के अधिकारों के लिए आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम यहां भी किसी को नुकसान पहुंचाने नहीं आए हैं एसएसपी महोदय हमारे बीच मौजूद हैं। हम किसी को रत्ती भर नुकसान नहीं करेंगे। हम केवल एक ज्ञापन आपको सौंपेंगे। हमारा संदेश राष्ट्रपति मोहदय तक आप पहुंचाने का काम कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 72 लोगों ने इस गुर्जर समाज के अधिकारों के लिए लड़ते हुए अपनी कुर्बानी दी लेकिन जो हक था वह हमें नहीं मिला। यही कारण है हम लोग यहां एकत्र हुए हैं। आज यह शुरुआत है, यदि हमारी मांगे नहीं मानी गईं तो आज के बाद पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में हम आंदोलन और धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। 

Police Force deployed on station Meerut after information stop train in support Gurjar movement
meerut police

वहीं प्रशासन इस रेल रोको आंदोलन की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और आरपीएफ को अलर्ट कर दिया था। वहीं, एसपी सिटी रणविजय सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद हैं। ट्रेनों का संचालन सुचारू रुप से चल सके इसके लिए पुलिस फोर्स पूरी तरह मुस्तैद है। एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय भी मामले की जानकारी लेने मौके पर पहुंचे। 

प्रयाग से ही गुजरेगी नौचंदी
गौरतलब है कि रेलवे ने कुछ दिन पहले कुंभ के चलते 15 ट्रेनों के स्थान में परिवर्तन किया था। इसमें नौचंदी को भी प्रयाग स्टेशन से न गुजारकर प्रयाग घाट से गुजारा जाना था लेकिन रेलवे ने अपने फैसले में बदलाव करते हुए पांच ट्रेनों को प्रयाग स्टेशन से ही गुजारने का फैसला लिया है। जिसमें नौचंदी एक्सप्रेस भी शामिल है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed