फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police file the of prant sanyojak of bajarang dal and his brother

बजरंग दल के प्रांत संयोजक व उनके भाई के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Fri, 12 Jun 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
police file the of  prant sanyojak of bajarang dal and his brother
रोहटा। सफाई कर्मचारी के पक्ष में ब्लॉक मुख्यालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर बजरंग दल नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने बजरंग दल नेता व उनके भाई बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, बजरंग दल के नेता भी सफाई कर्मचारी पर मारपीट, गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस मामले में दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

जानकारी हो कि दो दिन पहले रोहटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत डूंगर में सफाई कर्मचारी जैनपुर निवासी सुभनेशपाल ने बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर पर घर में सफाई करने से इनकार करने पर मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर बलराज डूंगर ने कर्मचारी का अधिकारियों पर दबाव बनाकर रोहटा ब्लॉक से मवाना ब्लॉक में ट्रांसफर करा दिया गया था। इस मामले में कर्मचारियों ने बुधवार को बलराज डूंगर के खिलाफ ब्लॉक कार्यालय पर बैठक की और धरना-प्रदर्शन करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने, कर्मचारी का स्थानांतरण रदद ना होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने बजरंग दल नेता बलराज डूंगर व उनके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं बलराज डूंगर ने भी कर्मचारी पर गाली गलौज व कर्मचारी पर फावड़े से सिर पर वार करने की कोशिश का आरोप लगाया। फिलहाल इस मामले में दोनों से टकराव की स्थिति बनी हुई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed