फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police encounter with robbers one injured due to bullet two absconding 

बागपत: लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो फरार

Fri, 20 Aug 2021 10:03 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 20 Aug 2021 10:03 PM IST
सार

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो ट्रक चालकों को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Police encounter with robbers one injured due to bullet two absconding 
बागपत: लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में शुक्रवार की सुबह ईपीई पर दो ट्रक चालकों से हजारों रुपयों की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लूटेरों के साथ शाम के समय रिवर पार्क के समीप पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से एक लुटेरा घायल हो गया, जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने घायल लूटेरे को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया।

विज्ञापन


एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो ट्रक चालकों को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें एक ट्रक चालक से 23 हजार रुपये व दूसरे से 3300 रुपये लूट लिये थे। जिसमें उन्होंने मुकदमा दर्ज कर लूटेरों की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन


शाम के समय लूट की वारदात को अंजाम देने के संदिग्धों के बारे में सूचना मिली। जिस पर उन्होंने दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर रिवर पार्क के समीप यमुना पर जाने वाले रास्ते में चेकिंग शुरू करते हुए संदिग्धों की घेराबंदी की। जहां पुलिस को देखते ही बाइक सवार लूटेरों ने भागने की कोशिश की। जहां बाइक फिसलने के कारण एक आरोपी बाइक से गिर गया, जिसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाबी फायरिंग में एक गोली लूटेरे को लग गई। उन्होंने बताया कि लूटेरे की पहचान गुल्लू उर्फ दाशिन पुत्र पफरमान निवासी काठा के रूप में हुई, जबकि उसके दो साथी बाइक लेकर भागने में कामयाब हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल लूटेरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिससे एक तमंचा व कारतुस बरामद किये गए। एसपी ने बताया कि लूटेरे के साथी सावेज व चमन की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed