{"_id":"6af5fcfb60bfd3a50707c35e","slug":"police-dismiss-allegations-of-house-seizure-in-lala-mohammadpur-meerut-news-c-72-1-mct1011-162618-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: समुदाय विशेष के युवकों पर मकान पर कब्जे के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: समुदाय विशेष के युवकों पर मकान पर कब्जे के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
पुलिस ने नकारे लाला मोहम्मदपुर में मकान कब्जे के आरोप
कंकरखेड़ा। लाला मोहम्मदपुर गांव में दो पक्षों के बीच नाली की निकासी को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस जांच में मकान पर कब्जा करने और बेचने का दबाव बनाने के आरोप निराधार पाए गए हैं।
गांव निवासी मोहन ने पड़ोसियों पर मकान कब्जाने और बेचने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। उसने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी गई। उसने पहले भी कई बार कंकरखेड़ा थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार रात भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि विवाद नाली की निकासी को लेकर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मकान पर कब्जा करने या बेचने का दबाव बनाने के आरोप बेबुनियाद हैं।
-- -- -- -