फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police did not go to record student's statement

छात्रा के बयान दर्ज करने नहीं गई पुलिस

Sat, 22 Feb 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police did not go to record student's statement
छात्रा के बयान दर्ज करने नहीं गई पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज करने शुक्रवार को सदर बाजार पुलिस गढ़ नहीं गई। इससे पहले छात्रा ने पुलिस से तबीयत ठीक न होने की बात कहकर बयान देने से इनकार कर दिया था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही छात्रा के धारा 161 के तहत बयान दर्ज किए जाएंगे।
गढ़मुक्तेश्वर निवासी एक युवती सीसीएसयू की छात्रा है। आरोप है कि 13 फरवरी को मेरठ से गढ़ लौटते समय छात्रा के साथ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। छात्रा के पिता ने गढ़ थाने में प्रियांश निवासी स्याना बुलंदशहर, आकाश, सुमित और सोनी निवासी हापुड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। छात्रा के पिता की शिकायत पर आईजी ने विवेचना मेरठ पुलिस को सौंपी थी। सदर बाजार पुलिस केस की विवेचना कर रही है। 19 फरवरी को छुट्टी मिलने के बाद छात्रा को पुलिस सुरक्षा में घर भेजा गया था। 20 फरवरी को सदर बाजार पुलिस बयान दर्ज करने गई, लेकिन छात्रा बदहवास हो गई। बाद में पीड़िता ने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। जिसके बाद पुलिस लौट गई। शुक्रवार को पुलिस गढ़ स्थित छात्रा के घर नहीं गई।
विज्ञापन

एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता का कहना है कि छात्रा के परिजनों से फोन पर बात हुई थी। शुक्रवार को पुलिस छात्रा के घर नहीं गई। जल्द ही बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि बयान के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed